फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बालकुंज की बस, 14 बच्चे जख्मी

Thu, 05 Jun 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एनएच-73ए जगाधरी पौंटा मार्ग पर गांव तिकोनी मोड़ के समीप बालकुंज छछरौली की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत बस में सवार 35 बच्चों में से 14 को गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उन्हें आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस में यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां से एक लड़की की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि दो बच्चों को मुंह में गंभीर चोट आने पर उन्हें डीएवी डेंटल अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की सूचना पाकर डीसी मंदीप सिंह बराड़, बिलासपुर और जगाधरी के एसडीएम व डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए है।

बता दें कि छछरौली के बालकुंज के बच्चों के लिए यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज में एक जून से वोकेशनल कोर्स शुरू किया गया था। बुधवार को कॉलेज पहुंचने के लिए बालकुंज के बच्चे और स्टाफ सदस्य दो बसों में सवार होकर छछरौली से निकले थे। इस दौरान जब आगे चल रही बस एनएच-73ए जगाधरी-पौंटा मार्ग के तिकोनी मोड़ पर पहुंची, तो वहां पर स्पीड ब्रेकर और अन्य वाहन के ओवरटेक के चक्कर में ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस हाईवे के साथ लगते पेड़ से जा टकराई। इसके बाद दूसरी बस को रास्ते से ही छछरौली वापस लौटा दिया गया। उधर, राहगिरों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

 
दो डेंटल अस्पताल, एक पीजीआई रेफर: ट्रामा सेंटर हादसे के बाद उपचार के लिए आए 14 वर्षीय नारायण दास और 13 वर्षीय मधु को मुंह और दांताें में अधिक चोट आने पर उन्हें डीएवी डेंटल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक लड़के की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में बालकुंज के अंकित, विशाल, पूजा, साबीया, अंकुश, पुनीत, कर्ण, विजय, राहुल, अमन, मुनीष, गुलशन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई।

ट्रॉमा सेंटर में रहा अफरीतफरी का माहौल : एक के बाद एक एंबुलेंस से घायल बच्चों को जैसे ही ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, तो यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी मान ने चिकित्सकों और स्टाफ को अलर्ट किया। घायल बच्चों के परिजनों को जैसे ही हादसे का पता चला तो वे ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और बिल्डिंग में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रॉमा सेंटर के गेट पर आने-जाने वाले लोगों को रोकने के लिए अस्पताल कर्मियों को ट्रॉमा सेंटर के मुख्य गेट का लॉक लगाना पड़ा।

डीसी ने दिए जांच के आदेश : हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने बालकुंज कर्मचारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने कहा कि हादसा किस कारण से हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। अभी तक यह सामने आया है कि ब्रेकर पर बस अनियंत्रित हो गई थी इस कारण पेड़ से जा टकराई। ड्राइवर को भी चोट लगी है, जैसे ही उसकी हालत में सुधार होता है उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें