फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झुलसे सहायक लाइनमैन ने तोड़ा दम

Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। करंट लगने से झुलसे सहायक लाइनमैन टिंकू की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रोहतक जिले के फरमाना खास गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय टिंकू उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में सहायक लाइनमैन केथा। बिजली निगम में ही तैनात भाई के दाेस्त दीपक ने 30 मार्च की शाम को फोन कर बताया था कि टिंकू को काम करते समय करंट लग गया है। उसे व्यासपुर के अस्पताल में लेकर जा रहे हैं। वहां से डॉक्टर ने उसके भाई को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान देर शाम उसके भाई की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें