फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजलीकर्मी को लगाई 1.79 लाख की चपत

Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने बिजली कर्मी पंजेटो गांव निवासी सुरेंद्र कुमार से 1.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने मोबाइल पर एक लिंक भेज कर कंपनी में रिव्यू के बदले मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर निवेश करा लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजेटो निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम में शिफ्ट अटेंडेंट है। पिछले साल 22 जुलाई को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया था। क्लिक करने पर वह एक कंपनी के ग्रुप से जुड़ गया। जिसमें उसे बताया गया कि ऑनलाइन विभिन्न कंपनियों को रिव्यू देने पर मोटा मुनाफा मिलेगा। साथ ही भरोसा भी दिलाया गया कि किसी भी तरह की नुकसान इस काम में नहीं है।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि उनकी बातों में आकर उसने 24 जुलाई को काम शुरू किया और ठगों के बताए खाते में 46 हजार रुपये जमा करा दिए। उसने रिव्यू दिया तो उसके अकाउंट में लाभ नजर आने लगा। बताया गया कि और लाभ के लिए नया टास्क दिया जाएगा। जिसके लिए और रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

उसने ठगों के कहने पर धीरे-धीरे एक लाख 79 हजार 776 रुपये जमा करा दिए। इसके बाद भी उसे न लाभ दिया गया और न ही उसकी मूल रकम लौटाई गई। जब उसे ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें