फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन लाख रुपये से बनाई चारदीवारी पर धरातल पर नहीं दिखी

Wed, 26 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। हैदरपुर गांव में एक आरटीआई से बड़े मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि आरटीआई में गांव के कब्रिस्तान से तीन लाख रुपये से चारदीवारी हुई दर्शाई गई है ,जबकि मौके पर कुछ भी नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि जांच के लिए उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए शिकायत करेंगे। ग्रामीण रमजान नंबरदार ,नेक मोहम्मद, शकील, इरफान, आलिम, अकरम, हाफिज शराफत, हाजी मजीद, हाफिज अख्तर, साजिद व नाजर नहीं जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को एक ब्लॉक समिति द्वारा कराए गए कार्यों की आरटीआई प्राप्त हुई है। जिसमें हैदरपुर गांव में तीन लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान की चारदीवारी की हुई दर्शाई गई है। जबकि मौके पर कुछ भी कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से कब्रिस्तान की चारदीवारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कब्रिस्तान की चारदीवारी को लेकर वार्ड नंबर दो ब्लॉक समिति सदस्य सोनिया ने आश्वासन दिया था कि ब्लॉक समिति द्वारा दिए गए फंड से कब्रिस्तान की चार दिवारी करा दी जाएगी। कब्रिस्तान की चारदीवारी तो नहीं हो पाई पर एक ब्लॉक समिति छछरौली के कार्यों की आरटीआई प्राप्त हुई है। जिसमें दर्शाया गया है कि हैदरपुर के कब्रिस्तान जिसका कुल एरिया दो कैनाल है। इस कब्रिस्तान पर तीन लाख रुपये के लागत से चारदीवारी करवा दी गई है। जबकि मौके पर कहीं भी एक भी ईंट नहीं लगी। ग्रामीणों में इस मामले को लेकर पूरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार हद पार कर चुका है। आरटीआई में यह जानकारी दी गई है कि कब्रिस्तान की चारदीवारी हो गई है जबकि मौके पर कुछ नहीं हुआ। इसको लेकर जल्द ही ग्रामीण उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मामले की जांच को लेकर शिकायत देंगे।
बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान का कहना है कि इस मामले को लेकर उनको कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही ग्रामीणों की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। अगर बिना कार्य करें किसी भी एजेंसी या ठेकेदार को पेमेंट की गई होगी तो उसकी रिकवरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें