फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर से मिला आयुष विभाग की कर्मी का शव

Sat, 13 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आयुष विभाग की वीरवार से लापता महिला स्वास्थ्य कर्मी संगीता का शव रादौर में पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के झंडा चौक निवासी गगनदीप ने गुरुवार की शाम रामपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि पत्नी संगीता तेजली रोड स्थित आयुष विभाग में कार्यरत है। रोज ड्यूटी के लिए घर से सुबह नौ बजे निकलती थी और शाम पांच बजे घर वापस आ जाती थी। वीरवार को संगीता ड्यूटी से पांच बजे तक घर वापस नहीं आई। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की रादौर में नहर से उसका शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें