फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिमखाना क्लब के पीछे नाले में मिला युवक शव

Mon, 12 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नाले में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार सुबह जिमखाना क्लब के पीछे से गुजर रहे नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान डिक्का (45) के रूप में हुई है। वह आसपास की दुकानों पर काम करता था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है।
कॉलोनी की ही एक महिला सुबह करीब 10 बजे घर का कूड़ा डालने के लिए जिमखाना क्लब के पीछे नाले के पास पहुंची थी। लौटते समय उसकी नजर श्मशानघाट के आगे नाले में स्लैब के नीचे पड़े शव पर पड़ी। महिला ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रस्सी की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने मृतक की पहचान डिक्का के रूप में की। लोगों के अनुसारन वह शराब पीने का आदी था और अक्सर देर रात तक इलाके में ही रहता था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह नाले के पास पेशाब करने के लिए रुका होगा और शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया।
विज्ञापन

रातभर किसी की नजर न पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कॉलोनी के निवासी रामकुमार ने बताया कि नाले पर स्लैब यन होने के कारण यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से नाले को पूरी तरह ढकने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें