फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के हौद में मिला श्रमिक का शव

Thu, 03 Apr 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मुख्य मार्ग के साथ लगते खेत में लगे ट्यूबवेल के हौद में श्रमिक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त बिहार के छपरा निवासी 31 वर्षीय भूषण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह शराब पीकर हौद में गिरा था। जिससे उसकी मौत हुई। वह दौलतपुर गांव के पास ही एसके प्लाईवुड में काम करता था। एक दिन पहले ही वह छपरा से यहां आया था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने इसे संदिग्ध मौत बताकर पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। सदर थाना पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता है। उसका भाई भूषण कई सालाें से वह एसके प्लाईवुड में काम करता था। कुछ माह पहले वह घर चला गया था। एक दिन पहले वह पत्नी के साथ यहां आया था। उसके पास कोई बच्चा नहीं है। देर शाम उसके भाई के पत्नी ने फोन पर उन्हें सूचना दी। जिसके बाद वह चंडीगढ़ से यहां आए। लोगों ने बताया कि हौद में डूबने से भूषण की मौत हुई है। लेकिन जब उनके पास जो वीडियो आई है उसमें जो हौद में पड़ा जो पानी दिख रहा है वह घुटनों से भी काफी कम है। ऐसे में भूषण की मौत पानी में गिरकर कैसे हो सकती है, उनके भाई की मौत संदिग्ध है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करें। उन्होंने फैक्ट्री मालिकों व प्रशासन से आर्थिक सहायता की भी मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोगों का कहना वह शराब के नशे में धुत था। नशे ही हालत में वह दौलतपुर के मुख्य मार्ग पर खेतों के पास लगे ट्यूबवेल की हौद में गिर गया। जिससे उसकी मौत हुई।
सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें