फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगमकर्मी का शव हाइवे पर मिला, हत्या की आशंका

Wed, 25 Sep 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के 52 वर्षीय कर्मचारी गुलजार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी का शव हाइवे पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमीदा निवासी गुलजार नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मंगलवार को संदिग्ध हालत में उनका शव यमुनानगर थानाक्षेत्र के गांव खंड़वा के पास हाइवे के किनारे मिला। इसके साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद वे यमुनानगर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे फैजान ने बताया कि सोमवार को उनके पिता सुबह को करीब नौ बजे ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को करीब पांच बजे नगर निगम से उनके पास फोन आया था कि गुलजार नहीं आए। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। रात भर तलाश करने के बावजूद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

इसको लेकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, किंतु कुछ मालूम नहीं हुआ। फैजान ने बताया कि मंगलवार को उसके पास पिता का शव मिलने का पुलिस का फोन आया था। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि गुलजार के चेहरे पर चोट के निशान हैं और शरीर नीला पड़ चुका है, जिससे आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। उधर, एसएचओ यमुनानगर सदर केवल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें