फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कविताओं से दर्शकों को किया लोटपोट

Mon, 22 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। अग्रवाल युवा मंच, अग्रवाल सभा और अग्रवाल महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती निजी पैलेस में मनाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया। कवयित्री प्रिया त्रिपाठी ने मां शारदा का काव्यपाठ कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।
विज्ञापन

वहीं, कवि विनीत चौहान ने अपने काव्य पाठ से लोगों के खून में उबाल भी लाये और आंख में पानी भी तथा कवि विनोद पाल और कवि यशदीप कौशिक ने हास्य रस में लोगों को लोटपोट कर दिया। वहीं कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी अपने विचार साझा किए। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, नरेंद्र गर्ग, भारत गर्ग, अश्वनी मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें