संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दादूपुर हेड गांव में स्थित बीआर आंबेडकर भवन में भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष कमल बराड़ा के नेतृत्व में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान कमल बराड़ा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार लड़कियों के लिए बहुत प्रेरणादायक हैं।
उनका मानना था कि शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी है। डॉ. आंबेडकर का मानना था शिक्षा महिलाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद करती है।
उन्हाेंने समानता और स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया। जब तक महिलाएं सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नहीं करेंगी, तब तक कानून द्वारा दी गई स्वतंत्रता उनके लिए बेकार होगी। इन विचारों से पता चलता है कि बाबा साहब ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए कितना महत्व दिया था।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। इस अवसर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, उपाध्यक्ष अंकित छछरौली, सुदेश रेहवा, संजय भड़कलां, प्रदेश सचिव जोगिंद्र सिंह, जिला महासचिव संदीप मारवा कलां, सुजीत सिंह नेहरा विधानसभा अध्यक्ष जगाधरी, ऋषिपाल विधानसभा अध्यक्ष रादौर, मोहन बलाचौर विधानसभा उपाध्यक्ष यमुनानगर, मोहित कुमार, विजय कुमार, सन्नी दादूपुर, अमन कुमार, अश्वनी कुमार पंच, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, सतबीर, शमशेर सिंह मौजूद रहे।