संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। यमुना मंदिर बहादुरपुर में श्रीकृष्ण रासलीला के चौथे दिन मुख्यातिथि आदर्शपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रासलीला में कलाकारों ने मीरा बाई के भजन गाकर पंडाल को भक्ति मय बना दिया। कलाकारों ने गिरधर गोपाल के भक्ति भाव में डूबी मीरा बाई बने कलाकार ने भावुक कर दिया।
इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि हमें भगवान कृष्ण की लीलाओं से शिक्षा लेनी चाहिए। श्रीमद्भागवत हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान भक्त के वश में होते हैं उन्हें समर्पण भाव से याद करने की जरूरत है। कार्यक्रम में अनुज गर्ग, विष्णु वालिया, रामकरण धीमान विशिष्ट अतिथि रहे।
मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को शॉल व भगवान श्रीकृष्ण का चित्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी प्रधान प्रवीण बटार, सरपंच प्रवीण कुमार गुर्जर, मार्केट कमेटी अध्यक्ष राकेश त्यागी, मायाराम शर्मा, संजय कालस, कंवरपाल दलमीरगढ़, अनिल कुमार, राजकुमार, सचिन कुमार, आचार्य सियाराम शर्मा उपस्थित रहे।