भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
व्यासपुर। जटहेड़ी गांव स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर बड़ा उदासीन अखाड़ा में मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 से 28 मार्च तक चला। मूर्ति स्थापना के बाद संकीर्तन व भंडारा कराया गया। मंदिर के महंत विजय शर्मा आचार्य ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में मां वैष्णो देवी, श्रीराम दरबार, वीर हनुमान व शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना बड़ा उदासीन अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि की अध्यक्षता में की गई। उनके साथ विद्वानों ने हवन में आहुतियां डालकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद