फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पालकी यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

Sat, 21 Mar 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खेड़ा बाजार में कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विक्रमी संवत 2083 के पावन अवसर पर श्री क्षेत्रपाल खेड़े बाबा सेवक परिवार ने खेड़ा बाजार जगाधरी में नववर्ष महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया। प्रातःकाल भवन में दीप स्थापना और पूजन अर्ध नागेश्वर समाज द्वारा विधिवत संपन्न हुआ।
सांयकाल खेड़े बाबा जी की पालकी के साथ भव्य धर्मयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप में आदि बद्री से पधारे दंडी स्वामी विनय स्वरूप महाराज साहब, केदारनाथ से पधारे शास्त्री जी और सुरजकुंड मंदिर अमादलपुर से पधारी शिव चैतन्य माता मां भगवती के रूप में रुद्र शक्ति माताजी की उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन

नगर के लगभग 15-20 स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना। नव वर्ष के उपलक्ष्य में 147 कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन तथा सम्मान प्रदान किया गया। यह आयोजन खेड़े बाबा जी के दरबार में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

माता भगवती के आशीर्वाद से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। भक्तों ने खेड़ा बाबा और माता भगवती के दरबार में शीश नवा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भक्ति भाव के साथ नववर्ष की खुशी दिखाई दी।

खेड़ा बाजार में कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें