फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पशुपालन मंत्री ने गांवों में सुनीं लोगों की समस्याएं

Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोगों की ​शिकायतें सुनते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने गांव पोटली, राझेड़ी, मंधार, पालेवाला, धौंडंग, खजूरी और रादौर में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।
कृषि मंत्री ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 25 सितंबर को अधिक-से-अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और अंत्योदय का विचार दिया था। उनके विचार आज भी जनसेवा के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार इसी सोच के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश में विकास के साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठित पार्टी है और मजबूत संगठन के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कृष्ण कांबोज, सतपाल कांबोज, दर्शन लाल बैनीवाल, अमरपाल कौशिक, धर्मपाल, संदीप, विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें