फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगों का समाधान नहीं होने पर और तेज होगा आंदोलन

Wed, 11 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने के ​दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क्स यूनियन की जगाधरी ब्रांच की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर मंगलवार को पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी जल्द मांगों का समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार और जिला सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि जगाधरी ब्रांच की ओर से कार्यकारी अभियंता को कर्मचारियों की मांगों का मांगपत्र सौंपा गया था। काफी समय बीतने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। विभाग को जल्द से जल्द मांगों का समाधान करना चाहिए, अन्यथा कर्मचारियों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली रैली में कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर जिला कैशियर सुरेश पाल, ब्रांच यमुनानगर सचिव महेंद्र कुमार, कैशियर यशपाल और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें