यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से चोरी की आठ बाइक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि युवक चोरी की बाइक यूपी में बेचने के लिए जा रहा है। टीम ने कलानौर में नाका लगाकर आरोपी को रोका। आरोपी की पहचान कामी माजरा निवासी शाहनवाज के रूप में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सात अन्य बाइक भी बरामद की गई है। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने एक अन्य आरोपी तालिब निवासी मंडोली को गिरफ्तार किया है। तालिब पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक से मारपीट कर कैश व मोबाइल छीन लिया था। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। संवाद