यमुनानगर। ऑपरेशन हाटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने शराब की 14 बोतल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान राजीव गार्डन निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 88180-01031 या मानस राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संवाद