फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख करने के लिए कुरुक्षेत्र की अदालत जाता था आरोपी, वापसी में बाइक चोरी कर लाता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी करने के आरोप में शहजादवाला निवासी रवि व चोरी की बाइक के खरीदने के आरोप में टिब्बीराइयां निवासी रोहित उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की बाइक बरामद की गईं। आरोपी रवि पहले खैर तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। जिस पर खैर तस्करी के तीन मामले अदालत में चल रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी कुरुक्षेत्र अदालत में तारीख पर जाता था और लौटते समय बाइक चोरी कर ले आता था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। चोरी की बाइक के अलावा आरोपियों ने ट्यूबवेल से मोटर की चोरी की हुई थी। आरोपियों से जो बाइक बरामद हुई है उनमें पांच बाइक कुरुक्षेत्र जिले से चोरी की हुई है। सेल इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर अमादलपुर मोड़ पर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल राणा की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान शहजादवाला निवासी रवि के नाम से हुई। आरोपी रवि का साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े आरोपी ने चोरी के 12 मामलों का खुलासा किया है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद टिब्बीराइयां निवासी रोहित उर्फ टिंकू को बेचते थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से बेची हुई 11 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।
तीन से चार हजार में बेचते थे चोरी की बाइक
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की बाइक को तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे। पकडे़ गए आरोपियों से थाना शहर एरिया की चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। दो चोरी की बाइक थाना शहर जगाधरी एरिया की। एक बाइक सेक्टर-17 से चोरी की हुई बरामद की गई। एक बाइक सदर जगाधरी से चोरी की हुई बरामद हुई। जबकि एक बाइक बिना इंजन नंबर और चेसिस नंबर के बरामद हुई है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इसके अलावा आरोपी रवि ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रतापनगर में ट्यूबवेल से मोटरें व तार चोरी की थी। इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपी रवि व साथी बाइक चोरी करने के बाद आरोपी टिंकू को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें