फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरुद्वारे में चोरी के आरोपी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव बलाचौर स्थित गुरुद्वारा साहिब से तीन दानपेटियों से दस लाख रुपये चोरी के आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। हालांकि थाना छछरौली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली, वहीं घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में जो युवक सिर पर सामान लेकर जाता दिखा, उसकी पहचान भी नहीं हो पाई।
वीरवार रात गांव बलाचौर स्थित दसवीं पातशाही गुरुद्वारा अगमपुरा साहिब में तीन दान पेटियों में दो साथ लगते बाग में खाली मिली थी, वहीं एक दान पेटी को गुरुद्वारा साहिब में ही तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। तीनों दान पेटियों से करीब दस लाख रुपये चोरी किए होने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि तीनों दान पेटी 16 माह से नहीं खोली गई थीं। गुरुद्वारा साहिब की एक माह की अंदाजा आय 50 से 60 हजार है। इस हिसाब से तीनों दान पेटियों में आठ से दस लाख रुपये नकदी थी। छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें