फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फायरिंग का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Wed, 30 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुलाना के सिरसगढ़ में 21 जुलाई को अंबाला पुलिस की ओर से मुठभेड़ में पकड़े गए अमन को यमुनानगर की सीआईए-2 प्रोडक्शन वारंट पर लाई। कोर्ट में पेश कर अमन को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अमन पर 14 जुलाई को हरबंसपुरा में व्यापारी के घर पर गोलियां चलाने के आरोप हैं।
हरबंसपुरा में व्यापारी गुरदीप सिंह के घर व दफ्तर पर 14 जुलाई को बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसी रात सरोजिनी कॉलोनी फेज-1 निवासी कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर भी बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। इसमें थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। घटना के बाद नोनी राणा ने गुरदीप सिंह को फोन कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

हरबंसपुरा गोलीकांड के आरोप आजाद नगर गली नंबर-7 निवासी 18 वर्षीय अमन शर्मा पर लगे, जो 21 जुलाई को अंबाला पुलिस द्वारा मुलाना के सिरसगढ़ में मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इस दौरान अमन को पैर में गोली लगी थी और उसके पास से देसी कट्टा व बाइक मिली थी। अब यमुनानगर की सीआईए-2 अंबाला से अमन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है, जिसे हरबंसपुरा के गोलीकांड में आरोपी बनाया गया है। अमन को कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन का रिमांड मिला।
विज्ञापन

रजत व परवेज से भी पूछताछ : हरबंसपुरा के गोलीकांड में ही सीआईए-2 ने परवेज व रजत को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया, पर इन दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शांति कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय परवेज पर एनडीपीएस एक्ट,अपहरण, हत्या का प्रयास व मारपीट सहित 22 मुकदमे और रेलवे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रजत पर एनडीपीएस एक्ट व अपहरण सहित चार मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। परवेज व रजत को सीआईए-2 टीम ने 18 जुलाई को गांव रटौली समीप दो देसी कट्टे व चार कारतूस के साथ पकड़ा था, जिन्हें तीन दिन के रिमांड बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें