फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झांसा देकर 80 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की मॉडल कॉलोनी निवासी लगन गुलाटी से व्यापार में अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर 80 लाख की ठगी करने के आरोपी पंजाब के बटिंडा की रामा मंडी निवासी केवल कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लगन गुलाटी के पिता सुशील कुमार की शिकायत पर बीती 23 फरवरी को शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
सुशील कुमार गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। उसका बेटा लगन गुलाटी पंजाब के भटिंडा निवासी तुषार बंसल के साथ एक कंपनी में काम करता था। इस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। तुषार का घर पर भी आना जाना हो गया। आरोपी तुषार ने बेटे के साथ साझेदारी में व्यापार करने की बात कही थी।
विज्ञापन

लालच दिया कि इसमें निवेश कर अधिक लाभ होगा। इसमें बाद वह तुषार के साथ गुरुग्राम में प्रापर्टी सेल परचेज का कार्य करने लगा था। अलग-अलग कर आरोपित ने 80 लाख रुपये का निवेश करा लिया। शुरुआत में कुछ रुपये वापस भी हुए लेकिन जब आरोपी बार-बार निवेश कराता रहा तो उस पर शक हुआ। जिस पर उसने पिता से मिलने की बात कही।
विज्ञापन

वह टालमटोल करने लगा था। बाद में आरोपी गायब हो गया था। आरोपी तुषार के साथ उसका पिता केवल कृष्ण, अरूण मित्तल, शैफाली की भी मिलीभगत है। इन सभी आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब आरोपी केवल कृष्ण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें