फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हैप्पी कार्ड लेने नहीं आ रहे लाभार्थी

Fri, 04 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की ओर से 22 अप्रैल 2024 से शएक लाख से कम आय वालों के लिए शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना में जिले में अभी तक कुल 88 हजार नौ सौ 17 कार्डों का ऑनलाइन आवेदन हो चुका है जिसमें अभी तक 81 हजार नौ सौ एक हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। वहीं सात हजार 16 कार्ड कार्यालय में रखे हैं जिनको लेने लाभार्थी नहीं पहुंच रहे।
पास ब्रांच के इंचार्ज प्रताप भनवाला का कहना है कि 2024 से शुरू हुए हैप्पी कार्ड जिले भर से एक लाख से कम आय वाले व्यक्ति अटल सेवा केंद्र या सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन कर जिला कार्यालय बस स्टैंड पर कार्य दिवस पर आकर मोबाइल में आए संदेश को दिखा कर लाभार्थी को हैप्पी कार्ड देने के बाद अपडेट किए जाने के एक वर्ष के भीतर हरियाणा रोडवेज की बस में एक हजार किलोमीटर का सफर कर सकता है।
विज्ञापन


30 हजार कार्ड अभी मुख्यालय से नहीं आए हैं। हैप्पी कार्ड योजना के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी प्रतिदिन 10 से 15 कॉल उन लाभार्थियों को कर रहें हैं जिनके कार्ड कार्यालय में रखे हैं जिन्हें वह लेने नहीं आ रहे हैं, कार्यालय में दिन में लगभग 5 से 10 लोग ही हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे है।
रादौर क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ के निर्मल ने बताया कि कार्ड के लिए 8 महीने पहले आवेदन किया था। अब कार्ड प्राप्त हुआ। परिवार में कुल चार सदस्य हैं और सभी के कार्ड बन चुके है। कॉल से पता चला कि कार्ड बन गया है तो तुरंत लेने के लिए पहुंचे हैं।
झींझरों गांव के बॉबी ने बताया कि कार्ड लेने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी और कार्यालय में भी कई चक्कर काटने के बाद कार्ड प्राप्त हुआ लेकिन अन्य लाभार्थियों को कार्यालय के चक्कर काटने न पड़े इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्ड भेजने का निर्णय मुख्यालय से लिया जाता है और अभी तक कार्यालय में अगस्त से लेकर अभी तक 7 हजार से ज्यादा कार्ड रखे हुए है जिनको बार बार कॉल की जा रही है जिनको लेने लाभार्थी नहीं पहुंच रहे है। मुख्यालय की तरफ से जब हजारों की संख्या में कार्ड हो जाएंगे तो कार्ड नियमित हो जाऐंगे। - संजय रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें