फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार से ठगी करने का आरोपी दबोचा

Wed, 06 Nov 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पेटीएम साउंड बाक्स अपडेट करने के नाम पर दुकानदार से 40 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगाधरी के डीडी अग्रवाल स्कूल के निकट रहने वाले नितिन चौहान के रूप में हुई है।
आरोपी पहले पेटीएम कंपनी में प्वाइंट सेल एजेंट के रूप में कार्य करता था। आरोपी जुलाई माह में दुकानदार के पास गया और उसका साउंड बाक्स अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने पेटीएम साउंड बाक्स का एक्सिस अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर दिया। उसने अपने एक दोस्त रेडीमेड गारमेंट विक्रेता को रुपये ट्रांसफर कर दिए। वहां से उसने कपड़े खरीदे।
विज्ञापन

बाकी रुपये उसने विक्रेता से ले लिए। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पांसरा निवासी अब्दुल रहमान ने बताया था कि उसकी करियाना की दुकान है। दुकान पर पेटीएम कंपनी का साउंड बाक्स रखा हुआ है। जिसकी लिमिट 40 हजार रुपये है। 13 जुलाई 2023 को उसकी दुकान पर एक युवक आया था। उसने अपना नाम रितिक बताया था।
आरोपी ने कहा था कि वह पेटीएम कंपनी से आया है। पेटीएम का साउंड बाक्स अपडेट किया जाएगा। अगले दिन आरोपी ने आकर उसका ऐटीएम साउंड बाक्स अपडेट कर दिया। उसके करीब एक माह बाद पेटीएम कंपनी के उसके पास फोन आने लगे कि पेटीएम पोस्ट पेड के बिल 40 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। जब उसने अपने अकाउंट की जांच की तो पता चला कि उसके अकाउंट से 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 30 अक्तूबर को अज्ञात पर केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि पेटीएम साउंड बाक्स की लिमिट होती है। इसका एक्सिस आरोपी नितिन ने अपने मोबाइल पर लिया और अपने दोस्त रितिक मेहता को रुपये भेज दिए थे। जांच के दौरान जब रितिक से बात हुई ताे उसने बताया कि नितिन ने उससे कपड़े खरीदे थे। इसके आधार पर ही आरोपी नितिन को काबू कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें