फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मनप्रीत हत्याकांड में आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देवीलाल कॉम्पलेक्स वाली गली में मनप्रीत उर्फ सोनू की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने मामले में पांच साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए टू पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम आरोपी को जाटल रोड फ्लाई ओवर पुल के पास से पकड़ा है। आरोपी की पहचान विक्की निवासी जगजीवनराम कॉलोनी के रूप में हुई। उसने पटियाला और मानसा में छुपकर फरारी काटी थी। इससे पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे बरामद कर जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनप्रीत उर्फ प्रीतम (25) की 27 जुलाई 2020 की रात के समय लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने की वारदात में कबूलनामा किया है। उसने पुलिस पकड़ से बचने को पंजाब के पटियाला और मानसा में छुपकर फरारी काटी। वह मंगलवार को पानीपत आया था। उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें