यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान सावन पुरी निवासी नीतीश उर्फ मोटा के नाम से हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक के हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को बाड़ी माजरा के पास से काबू किया है। आरोपी ने यह बाइक 13 अक्तूबर को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की थी। संवाद