फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में प्लाईवुड फैक्टरी के कर्मी की मौत

Sat, 03 Jan 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खारवन-भूखड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय अजय कंबोज के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सोनी कुमार ने बताया कि वह किसान है। उसके दो बेटे थे, जिनमें से बड़े बेटे विशाल कांबोज की मौत चार-पांच साल पहले हो चुकी है। अब उसका छोटा बेटा अजय ही सहारा था, जिसके एक बेटा भी है। अजय अग्रसेन चौक जगाधरी स्थित केबी प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करता था और बाइक से ड्यूटी पर आता-जाता था।
विज्ञापन

वह वीरवार की सुबह 7:30 बजे फैक्टरी गया था। शाम को उसने फोन कर बताया कि नए साल के चलते फैक्टरी मालिक ने दो घंटे पहले छुट्टी दे दी है। इसी दौरान वह भी जगाधरी जा रहा था और खारवन-भूखड़ी रोड पर पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवा रहा था। तभी उसने देखा कि गांव खारवन की ओर से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार और लापरवाही से बिना हॉर्न दिए आ रही है।
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर को गलत दिशा में लाकर सामने से आ रही अजय की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजय सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।पिता सोनी कुमार और अन्य राहगीर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि अजय के दोनों पैरों, पेट और बाजू पर गंभीर चोटें थीं। भीड़ जमा होते देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। अजय को तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें