फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपी ने यूट्यूब से सीखा था नकली नोट बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। नकली करेंसी के साथ पकड़े जाने वाले एक आरोपी ने यूट्यूब से नकली नोट बनाने का प्रशिक्षण लिया था। आरोपी करीब 10 लाख की नकली करेंसी मात्र एक लाख रुपये के असली नोट लेकर बेच देते थे। अब सीआईए के समक्ष नकली करेंसी खरीदने वालों तक पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती है।
सीआईए के अनुसार आरोपी प्रभजोत नौवीं पास है। उसने यूट्यूब पर देखकर नकली करेंसी तैयार करना सीखा। प्रशिक्षण के बाद उसने नकली करेंसी को बनाकर देखा। वह इसमें कई बार असफल भी हुआ। बाद में उसने अन्य आरोपियों को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया। पंचकूला के पीर मसूली में जिस जगह पर वह नकली करेंसी बनाया करता था, वहां से सीआईए-वन ने लैपटॉप, कागज, प्रिंटर, स्याही बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं जिले में नकली करेंसी चलाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई केस पुलिस द्वारा पकड़े गए हैं। जिनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल रहीं।


नकली करेंसी के पकड़े गए मामले
- इसी साल मार्च माह में थाना छप्पर पुलिस ने भंभौल गांव के रूबी व उसके साथी कमल को गिरफ्तार किया था। दोनों घर पर कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाते थे और बाजार में दुकान पर चलाते थे। आरोपी रूबी इससे पहले सात साल की सजा जेल में भी कट चुका है। रूबी से पुलिस ने प्रिंटर, लैपटॉप और स्याही भी बरामद की गई थी। डबल एमए पास रूबी कंप्यूटर का एक्सपर्ट है। रूबी थाना सरस्वती रोड स्थित शराब के ठेके पर 100 रुपये का नकली नोट चलाने गया था। सेल्समैन के शक होने पर वह पकड़ा गया था।
- फरवरी 2023 में मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास एक कार में बैठकर नकली करेंसी की डील करते हुए पुलिस ने मुस्तकीम व राकेश प्रसाद को पकड़ा था। दोनों के पास से आठ लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। सभी नोट 500 के थे।

- जून 2020 में साढौरा में नकली नोट चलाते हुए सरस्वतीनगर निवासी प्रीतो व बराड़ा की मनजीत कौर को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद मंदिर के पुजारी सहित उप्र के सहारनपुर जिले के गांव जीवाला निवासी गुलबहार व मिर्जापुर निवासी पंकज को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से दो लाख 20 हजार के नकली नोट, कंप्यूटर व प्रिंटर बरामद हुए थे।
विज्ञापन


- करीब पांच साल पहले डिटेक्टिव स्टाफ ने नकली नोटों के साथ इंतजार को गिरफ्तार किया था। आरोपी पहले यूपी से नकली नोट लेकर आता था लेकिन बाद वह खुद ही नोट छापने लगा था। उसके पास से पुलिस ने 20 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें