फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: केदारनाथ गए लापता युवक की तलाश के लिए एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। उत्तराखंड में लापता हुए बैंक कॉलोनी कांसापुर निवासी अनुज के माता-पिता और अन्य परिजन शनिवार को एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर वे एसपी गंगाराम पूनिया से मिले। परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा अनुज की तलाश के लिए सहयोग नहीं किया जा रहा। वह परेशान हैं और बेटे की चिंता उन्हें सताए जा रही है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि वह इस बारे में उत्तराखंड सरकार व पुलिस से बात करके उनके बेटे को तलाशने में मदद करें। इससे पहले परिजनों ने लघु सचिवालय के सामने यमुनानगर-जगाधरी जा रही सड़क पर धरना दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने समझा बुझा कर उन्हें शांत किया और अधिकारियों से मिलवाया।
विज्ञापन

अनुज की मां सुमन, पिता सतीश, भाई सुशील व अन्य तनीष, शुभम, शक्ति, अंकित, अंशुल ने एसपी को बताया कि अनुज 30 जुलाई को अपने दोस्त गौतम के साथ केदारनाथ घूमने के लिए गया था। उनकी आखिरी बार अनुज से बात 31 जुलाई को करीब सात बजे हुई थी। तब से लेकर अब तक अनुज का फोन बंद है। गौतम के परिजन उसे तलाशने के लिए उत्तराखंड गए थे तो वहां पर उन्हें गौतम का शव मिला। जबकि अनुज का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। पांच अगस्त को अनुज का भाई व दोस्त उसे ढूंढने के लिए उत्तराखंड गए थे, लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। उत्तराखंड सरकार व पुलिस की तरफ से उनकी कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने अनुज के मोबाइल की लोकेशन निकलवा कर भी उत्तराखंड पुलिस को दी, लेकिन फिर भी उनकी किसी ने एक नहीं सुनी। उन्होंने एसपी से मांग की है कि वह इस बारे में उत्तराखंड पुलिस से बात करके उनका सहयोग करें ताकि अनुज सही सलामत घर लौट आए। एसपी ने इस संबंध में उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें