यमुनानगर। अपराध शाखा एक की टीम ने चार किलो 148 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे सात दिन के रिमांड पर लिया है। इंचार्ज वीरेंद्र वालिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने सब्जी मंडी के पास आरोपी बाड़ी माजरा निवासी उमेश कुमार को काबू किया। टीम उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। इस पर बैग से चार किलो 148 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के रामपुर का रहने वाले आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी वह गांजा कहां से लाता है और कहां बेचता है। संवाद