फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आम आदमी पार्टी ने गड्ढे में भाजपा का झंडा लगा जताया विरोध

Wed, 02 Sep 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सड़क के बीच भाजपा का झंडा लगाकर नारेबाजी करते आप कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्प्रिंग डेल स्कूल वाली सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों और जलभराव के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने एक गड्ढे में भाजपा का झंडा लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष राहुल भान ने कहा कि इस सड़क पर स्प्रिंग डेल स्कूल और भगवान परशुराम स्कूल स्थित हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी आते-जाते हैं। इसके अलावा आसपास रिहायशी क्षेत्र भी हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यासपुर रोड से इस सड़क पर प्रवेश करते ही गड्ढे शुरू हो जाते हैं। कई वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


आप नेता चिराग सिंघल ने कहा कि जगाधरी की मेयर सुमन बहमनी भाजपा से हैं, जबकि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अकरम खान कांग्रेस से हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।

सिंघल ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर करीब दो फुट तक पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालकों के साथ हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे पर बिजली की कई तारें भी लटक रही हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान खंभे में करंट आने की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है। आप नेताओं ने प्रशासन से सड़क के गड्ढों को भरने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और बिजली के खंभे व लटकती तारों को सुरक्षित कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें