यमुनानगर। शहर थानाक्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक बढ़ गया है। एक ही दिन में तीन बाइक चोरी कर ली। खास बात यह है कि शहर के सबसे पॉश इलाके से बाइक चोरी की गई है। गांव तेजली निवासी अमित सांगवान का कहना है कि उसका भाई शनिवार को किसी काम से बाइक लेकर मॉडल टाउन आया था। नेहरू पार्क के पास बाइक खड़ी की थी। जब वह वापस पहुंचा तो वहां से बाइक चोरी हो गई।
रोहतक निवासी अजय अहलावत का कहना है कि वह मॉडल टाउन में रह रहा है। शनिवार को वह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर गया था। वापस देखा तो उसकी बाइक गायब मिली। बदमाशों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। कमल कुमार निवासी ससौली माजरी ने बताया कि वह छोटी लाइन के पास काम करता है। शनिवार को वह अपनी बाइक से काम करने के लिए आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
कामी माजरा निवासी विशाल ने भी शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज कराया। उनका कहना है कि वह बाइक लेकर सुपर बाजार में आया था। बाइक को खड़ी कर वह अंदर चला गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।