फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग

Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पंचायत समिति बिलासपुर के 18 सदस्यों द्वारा पंचायत समिति बिलासपुर के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए पंचायत समिति बिलासपुर के सदन में बैठक बुलाने की मांग प्रस्तुत की है। समिति के 18 सदस्यों की ओर से एडीसी को पत्र लिखकर मौजूदा अध्यक्ष सुनीता देवी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

इसलिए सभी सदस्य अध्यक्ष को बदलने की मांग करते हैं। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग की गई है। सदस्यों ने मांग की कि नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द किया जाए। समिति की ओर से दिए पत्र के माध्यम से एडीसी ने आगामी बैठक के लिए सभी 18 ब्लॉक समिति सदस्यों, लोकसभा सांसद, हलका विधायक, उपायुक्त यमुनानगर व एसडीएम बिलासपुर को पत्र लिखकर सूचित किया है।
28 नवंबर को लघु सचिवालय में होगी बैठक
जिला प्रशासन द्वारा आगामी 28 नवंबर को लघु सचिवालय में समिति के सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई। प्रशासन द्वारा कार्यालय के बाहर नोटिस भी चस्पा कर उक्त बैठक के बारे में जानकारी साझा की गई है। मौजूदा समय में खंड बिलासपुर की ब्लाक समिति में 12 महिला सदस्य हैं। इनमें से एक महिला सदस्य का चुनाव अध्यक्ष पद के लिए होना है। अवगत हो कि वर्ष 2022 में ब्लॉक समिति के चुनाव के पश्चात खंड के 25 वार्ड में से वार्ड नंबर चार से सुनीता देवी को चेयरपर्सन के लिए चुना गया था। सुनीता को चेयरपर्सन के चुनाव के लिए 25 सदस्यों में से 24 सदस्यों ने एक तरफा समर्थन दिया था। जबकि वार्ड नंबर नौ की सदस्य मौके पर नहीं पहुंची थी। सुनीता देवी व उसका पत्नी भूषण कुमार चुनाव से पूर्व कांग्रेस समर्थक थे। ब्लॉक समिति चुनाव के बाद समिति के अध्यक्ष का पद महिला के लिए रिक्त होने पर भूषण ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके पश्चात उसकी पत्नी का नाम ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के लिए चयनित किया गया। अध्यक्ष के चुनाव में सुनीता देवी को 24 सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया था। कुछ माह पूर्व प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व ब्लाॅक समिति चेयरपर्सन सुनीता देवी व उसके पति भूषण ने कांग्रेस का समर्थन कर उसके पक्ष में वोट की अपील की थी। चेयरपर्सन के प्रतिनिधि ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव बारे उन्हें जानकारी मिली है, लेकिन उनके पास भी सदस्यों का समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें