फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदा शर्मा ने जीती जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता

Fri, 09 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में आयोजित हुई जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की वृंदा शर्मा ने जीती। वृंदा शर्मा ने अंडर-17 आयु वर्ग में खेलते हुए फाइनल मुकाबले में संत निश्चल सिंह स्कूल की याना गुप्ता को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। जिला खेल विभाग द्वारा वृंदा शर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


लॉन टेनिस कोच राजिंद्र गुप्ता ने बताया कि तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन तीन से सात सितंबर तक किया गया था। देर शाम आयोजित हुए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सेक्रे ट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की वृंदा शर्मा ने अंडर-17 आयुवर्ग में खेलते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। फाइलन में वृंदा का मुकाबला संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी याना गुप्ता के साथ हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सभी सैटों में स्कोर का अंतर बहुत कम रहा। मगर अंत में वृंदा ने यह मैच 4-0 से जीतकर  प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता जीतने के बाद वृंदा शर्मा को जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह व कोच राजिंद्र गुप्ता ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने वृंदा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें