फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में बागवानी विभाग के दो अधिकारी पर केस दर्ज

Fri, 09 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
जठलाना। जठलाना पुलिस ने बागवानी विभाग के तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर, तत्कालीन डीएचओ व दो कर्मचारियों के खिलाफ मशरूम के बीज की सब्सिडी में हेराफेरी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।  
विज्ञापन


गांव पोटली निवासी सुरेश कुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि उसने गांव के कुलदीप सिंह व जगन्नाथ के साथ मशरूम का बीज बागवानी विभाग से लिया था। जिस पर उसे सब्सिडी मिलनी चाहिए थी। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने गांव के कुलदीप सिंह व जगन्नाथ को तो सब्सिडी का पैसा दे दिया, लेकिन उसे सब्सिडी का पैसा आज तक नहीं मिला।

सब्सिडी का पैसा लेने के लिए वह कई बार बागवानी विभाग के कार्यालय में गया। अधिकारी व कर्मचारी ने उसकी सब्सिडी का पैसा उसे देने की बजाय टाल मटोल करते रहे। उसने आरोप लगाया कि फील्डमैन सोहनलाल, तत्कालीन पूर्व इलमचंद सैनी, फील्डमैन साढ़ौरा विक्रम, लाडवा बागवानी विभाग के तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर पवन वर्मा के कारण सब्सिडी का पैसा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता ने गांव पोटली निवासी कुलदीप सिंह व जगन्नाथ को भी पार्टी बनाया है। आरोप है कि अधिकारियों ने मिलीभगत करके उनके गांव के कुलदीप व जगन्नाथ को सब्सिडी का पैसा दे दिया। परेशान होकर उसने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पुलिस जांच करेगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राकेश मटोरिया, प्रभारी, जठलाना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें