फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पारा 46 डिग्री, प्रशासन के नहीं कोई इंतजाम

Wed, 19 Jun 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले का अधिकतम पारा मंगलवार को दूसरे दिन भी 46 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी इतनी ज्यादा है कि हर कोई बेहाल हो गया है। लोग अपने स्तर पर ही गर्मी से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों न, क्योंकि जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया है।
यहां तक की प्रशासन ने सड़क किनारे पानी का एक कैंपर तक नहीं रखवाया है। जिससे सड़क से आते-जाते लोग रूक कर ठंडा पानी ही पी सकें। गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी और प्रचार के लिए प्रेस नोट जारी करके जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। मौसम विभाग ने 19 से 21 जून तक मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से लोगों का कहीं भी आना जाना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। शाम को छह बजे तक भी पार्कों में लोग सैर करने के लिए नहीं पहुंच रहे। बच्चों की मौज मस्ती के लिए पार्कों में लगे झूले बच्चों के आने का इंतजार करते रहते हैं। बहुत जरूरी कार्यों के लिए ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।
इसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक तक दुकानों पर बहुत कम ही लोग खरीदारी करने के लिए दिखाई देते हैं। जिससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। करियाना दुकान करने वाले सुभाष व राजीव ने बताया कि गर्मी के कारण करीब डेढ़ माह से काफी नुकसान हो रहा है। दुकानों पर बिक्री 50 प्रतिशत तक घट गई है।
विज्ञापन

दोपहर को तो कई-कई घंटे तक भी ग्राहक नहीं आता। ग्राहक नहीं आने से ज्यादातर दुकानदार अब दोपहर को दुकान बंद करके अपने घर आराम करने चले जाते हैं। जब तक बारिश नहीं होगी गर्मी ऐसे ही परेशान करती रहेगी। तेज धूप व लू के साथ-साथ धूल भरी हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। कई दिनों से ऐसे ही तेज हवाएं चल रही हैं। तेज व धूलभरी हवाएं चलने से दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें