फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौतपा के पहले दिन ही 42.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Tue, 26 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छतरी लेकर गोबिंदपुरी रोड से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नौतपा के पहले ही दिन सोमवार को जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दिनभर आसमान से आग बरसती रही और 42.8 डिग्री तापमान में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने दोपहर ने चार दिन प्रचंड गर्मी का पूर्वानुमान दिया है। वहीं इसके साथ 18 से 20 किमी. की रफ्तार से लू चलने की संभावना जताई है। इस सप्ताहांत में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। नौपता के पहले दिन की शुरुआत ही प्रचंड गर्मी व भयंकर लू के साथ हुई। लू का आलम ऐसा रहा कि सुबह दस बजे के बाद घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान करीब की 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रचंड गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

दोपहर को मुख्य बाजार और चौक-चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। लू से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम होने पर बाहर निकले लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढ़ककर निकलते दिखाई दिए। वहीं ठंडे पेय पदार्थों, शिकंजी, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी की मांग में भी इजाफा हुआ है। दोपहर में कूलर और एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ गई। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तापमान में कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी के बावजूद बीच-बीच में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

धूप से बचने के लिए छतरी लेकर गोबिंदपुरी रोड से गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें