फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को बताए महिला सुरक्षा कानून

Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दामला स्थित सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक में चल रहे एनएसएस शिविर का वीरवार को सातवां दिन रहा। सातवें दिन महिला थाना की एएसआई नीलम ने स्वयंसेवकों को महिला अधिकारों, संरक्षण व कानून के बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार के नेतृत्व और एनएसएस अधिकारी ऋचा खरबंदा की देखरेख में करवाया गया। एएसआई नीलम ने महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न बातें, कानून व प्रावधानों के बारे जानकारी दी। उन्होंने 112 और ट्रिप मॉनिटिरिंग एप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह दोनों एप उपयोगी हैं।
विज्ञापन

सभी महिलाओं व छात्राओं के मोबाइल में यह एप होनी चाहिए। वहीं, उन्हें इसके इस्तेमाल की भी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं के लिए चल रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा सार्वजनिक व अन्य स्थानों पर स्वयं की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले प्रबंधों के तरीके बताए। एएसआई ने विभिन्न उदाहरणों व घटनाओं से महिला अपराधों व प्रावधान के बारे बताया।
विज्ञापन

एनएसएस अधिकारी ऋचा खरबंदा ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग व जागरूक होना पड़ेगा। छात्राओं को महिला संरक्षण कानूनों की जानकारी होना जरूरी है। वहीं, शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने पंचायत भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में विभिन्न स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें