यमुनानगर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद वीरवार को जिला ध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी पदाधिकारियों के साथ सेक्टर-17 स्थित भाजपा कार्यालय यमुना कमल में बैठक की। सपरा ने कहा कि भाजप की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है। संगठन न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक रूप से कार्य करता है। सरकार ने हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं लागू करके हर जरूरतमंद तक उनका लाभ पहुंचाया है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के लिए सदैव तत्पर रहता है ताकि कोई भी पात्र जनकल्याण की योजनाओं से वंचित न रहे। संवाद