फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुविधाओं के अभाव में बदहाल तेजली खेल स्टेडियम, खिलाड़ी हो रहे परेशान

Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के तेजली खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। खेल परिसर में आधुनिक सुविधाएं तो दूर, नियमित सफाई, सुरक्षा और रोशनी जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी बदहाल हैं। इस कारण यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों, कोच और खेल संस्थाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

खिलाड़ियाें का कहना है कि खेल परिसर में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है क्योंकि यहां लगी अधिकांश लाइटें खराब पड़ी हैं। बिजली के कई पोल जर्जर हालत में हैं और उन पर वर्षों से पेंट तक नहीं हुआ। खिलाड़ियों को डर है कि इन लोहे के खंभों में कभी भी करंट आ सकता है या वे गिर सकते हैं।
विज्ञापन

सुबह व शाम को सैर करने वाले सुभाष, मनीराम, करेशना, राजी आदि ने बताया कि खेल परिसर के शौचालय जाम पड़े हैं और लंबे समय से उनकी सफाई नहीं हुई। कई शौचालयों पर ताला लगा रहता है, जिससे विशेषकर महिला खिलाड़ियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। मैदान में लंबी घास और झाड़ियां उग हुई है। उनका कहना है कि शाम के समय यहां नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। यहां चौकीदार की भी तैनाती नहीं है।
खेल परिसर में संचालित आवासीय फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अकादमी के पीछे मैदान में गंदा पानी जमा होने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। खिलाड़ियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद इसकी सफाई नहीं करवाई गई।
तेजली खेल परिसर में दो बास्केटबॉल कोर्ट, एथलेटिक्स मैदान, हैमर थ्रो रिंग, दो फुटबॉल मैदान, दो वालीबॉल मैदान, तीन लॉन टेनिस कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग व शेड, मल्टीपर्पज हॉल और आवासीय अकादमी भवन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में हालात खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन




खेल परिसर की समस्याओं की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है और कमियां दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण के लिए ग्रांट पास हो चुकी है। वर्तमान में परिसर में केवल एक सफाई कर्मचारी और एक चौकीदार कार्यरत है। कोच, चौकीदार और अन्य कर्मचारियों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें