यमुनानगर। शहर के सेक्टर-18 में 16 साल की किशोरी डेंगू पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किशोरी व आसपास के घरों में फॉगिंग करवाई गई। किशोरी की हालत स्थिर है। जिले में अब डेंगू के कुल केस 13 हो गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि किशोरी को 16 अगस्त को बुखार हुआ था। 19 अगस्त को उसका सैंपल डेंगू जांच के लिए लिया गया। किशोरी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। सेक्टर में किशोरी के घर व आसपास में फॉगिंग करवाई गई है। संवाद