संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करके ले गया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी 14 जनवरी की रात को खाना खाकर अपनी दादी के पास सोने के लिए चली गई। रात को जब उसका भाई बाथरूम करने के लिए उठा तो उसे उसकी भतीजी चारपाई से गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ भी पता नहीं चला।
जांच करने के पर उन्हें मालूम हुआ कि उसकी भतीजी को उनके गांव में रहने वाला गांव बपौली निवासी जतिन अपने जीजा रोहित के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। आरोपी जतिन उनके गांव में ही नाई का काम सीख रहा है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।