फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में किशोरी की मौत, नानी घायल

Thu, 13 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किशोरी और उसकी नानी को ट्रक ने टक्कर मार दी। किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मामा ने शहर थाना जगाधरी में केस दर्ज कराया है। जय सिटी जगाधरी रामनगर कॉलोनी निवासी रमन न शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी भांजी आस्था निवासी नारायणगढ़ अंबाला रहने आई थी। बुधवार सुबह को अस्था अपनी नानी सरोज बाला के साथ सैर करने के लिए घर से निकली थी। बिलासपुर रोड पर ट्रक ने दोनो को टक्कर मार दी। दोनों को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया। वहां से आस्था निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कार की टक्कर से गई जान
यमुनानगर। मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के जिला मधेपुरा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह बूड़िया में साजिद के खेतों में काम करता है। वहां पर गांव के ही पिंटू और दीपक भी काम करते हैं। मंगलवार देर शाम को वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। गुरुद्वारे के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें