फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में किडनी का इलाज नहीं

Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के करीब एक हजार से ज्यादा लोग किडनी की बीमारी से संक्रमित हैं। इनमें से 745 मरीज ऐसे हैं जिन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में यह सुविधा मुफ्त दी जा रही है। इसके लिए सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में डायलिसिस सेंटर बनाया गया है। वहीं 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं है।
सब डिवीजन नागरिक अस्पताल जगाधरी में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा पीपी मोड पर दी जा रही है। हरियाणा सरकार से अनुबंध होने के बाद डीसीडीसी किडनी केयर ने अस्पताल में डायलिसिस के लिए कुल 17 मशीनें रखी हैं, जिनमें से 14 से काम लिया जा रहा है। तीन मशीनें हर समय बैकअप के लिए रहती हैं।
विज्ञापन

किडनी केयर सेंटर में फिलहाल 85 ऐसे पंजीकृत मरीज हैं जिन्हें सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। पहले आयुष्मान व बीपीएल कार्ड धारकों के लिए ही यह सुविधा मुफ्त थी। अन्य से निर्धारित 1043 रुपये लिए जाते थे। अक्तूबर 2024 माह से सरकार सभी को डायलिसिस की सुविधा मुफ्त में दे रही है।
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह के अनुसार डायलिसिस किडनी की गंभीर बीमारी में किया जाने वाला एक उपचार है। इसकी जरूरत उन लोगों को होती है जिनकी किडनी काम करना बंद कर देती है या फेल हो जाती है। जिन लोगों को किडनी फेलियर की समस्या होती है, उनकी किडनी रक्त को फिल्टर नहीं कर पाती। रक्त के फिल्टर न हो पाने से खून में अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
किडनी के ठीक से काम न करने की स्थिति में शरीर में रसायनों को संतुलित रखने के लिए डायलिसिस किया जाता है। डायलिसिस शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालने में सहायक है। खून में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम और बाइकार्बोनेट जैसे खनिजों का स्तर ठीक बनाए रखने में भी इससे मदद मिलती है। डायलिसिस के माध्यम से किडनी फेलियर वाले रोगियों में ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में डायलिसिस की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी इसके लिए सीएम से बात कर चुके हैं। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें