साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को अगवा कर ले गया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक के व्यक्ति ने बताया कि 24 सितंबर को वह अपने काम से गया हुआ था। उसके जाने के बाद घर के अन्य सदस्य भी अपने अपने काम से चले गए।
इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर एक बजे जब परिजन घर लौटे तो वह बेटी को घर नहीं थी। उन्हाेंने सोचा कि शायद युवती किसी सहेली के यहां किसी काम से गई होगी, लेकिन देर शाम तक जब बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उन्हाेंने आसपास, बेटी की सहेलियों, रिश्तेदारों व अन्य परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उसकी कोई पता नहीं चल पाया।
अपने स्तर पर जांच करने पर उन्हें पता चला कि माधोबांस निवासी मंगत उसकी नाबालिग बेटी को उनके घर से अगवा कर कहीं ले गया है। उन्हाेंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश चल रही है।