फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, नहीं मिली परीक्षा सामग्री

Thu, 26 Sep 2013 12:40 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं और बारहवी की सेमेस्टर परीक्षा के एक दिन ही शेष बचे हैं लेकिन अब तक जिले में परीक्षा सामग्री ही नहीं पहुंच पाई है। शुक्रवार से ही परीक्षा शुरू होनी है।
विज्ञापन


बुधवार को जिन केंद्र अधीक्षकों की ड्यूटी विभाग की ओर से लगाई गई थी वह तो तय समय के अनुसार मुकंदलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंच गए, लेकिन यहां पर कोई सामग्री पहुंची ही नहीं। काफी देर इंतजार करने के बाद जब डीईओ कार्यालय में संपर्क किया गया, तो वहां से सामग्री गुरुवार को देने की बात कही गई।  

सचिव की ओर से जारी किया गया था पत्र
जिन केंद्र अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन भिवानी के सचिव की ओर से बाकायदा लेटर जारी कर बुलाया गया था। इसमें कहा गया था कि परीक्षा संबंधी सामग्री 25 सितंबर को एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह नौ बजे दी जाएगी।
विज्ञापन


सचिव के पत्र के हिसाब से सभी केंद्र अधीक्षक स्कूल में सुबह ही पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर तक यहां पर कोई भी परीक्षा सामग्री लेकर नहीं पहुंचा।

केंद्र अधीक्षकों पर बढ़ा दबाव
समय पर परीक्षा सामग्री न मिलने से केंद्र अधीक्षकों पर दबाव बढ़ गया है। पहले जहां तीन से चार दिन पहले ही सामग्री अधीक्षकों को थमा दी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। परीक्षा में एक दिन ही शेष बचा है और बुधवार दोपहर तक सामग्री को कोई अतापता ही नहीं था, कि मिलेगी भी या नहीं। 

 हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य प्रचार सचिव महीपाल चमरोड़ी, जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी और सचिव प्यारे लाल ने बताया कि यह गलत है। सामग्री के नाम पर उन्हें परेशान किया गया है। जब बोर्ड के सचिव की ओर से पत्र जारी किया गया था, तो उसके अनुसार सामग्री क्यों नहीं दी गई। सेमेस्टर की परीक्षाएं चल चुकी हैं, लेकिन स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। बुधवार को परीक्षा सामग्री लेने के लिए जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह, विजय, धर्मपाल सिंह, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र, सुखविंद्र सिंह, यशपाल, विनोद कुमार, संजय कुमार, राकेश धनखड़, ऋषीपाल सैनी, सत्यदेव व अन्य आए हुए थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें