यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के मुकारमपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 17 वर्षीय बीबीपुर निवासी नसीम अहमद की मौत हो गई। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बीबीपुर निवासी शाहरूख ने बताया कि उसकी मुकारमपुर चौक पर मेडिकल स्टोर है। सोमवार शाम को बीबीपुर निवासी 17 वर्षीय नसीम अहमद उसके साथ बाइक पर दवाएलेने के लिए जगाधरी जा रहे थे। बाइक वह चला रहा था। मुकारमपुर गांव के पास एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नसीम अहमद का घायल हो गया। निजी अस्पताल में नसीम अहमद की मौत हो गई। संवाद