फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी किशोर काबू

Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को काबू कर लिया है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक थाना शहर जगाधरी की एक काॅलोनी निवासी महिला ने थाने में केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि वह अपने पति के साथ फैक्ट्री में नौकरी करती है। शुक्रवार को जब वह नौकरी से लौटी तो देखा की छत पर छह साल की बेटी के साथ पड़ोस का ही एक किशोर आपत्तिजनक अवस्था में है। किशोर महिला को देखकर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन

बच्ची ने बताया था कि उसे पकौडे़ देने के बहाने से छत पर उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी किशोर को काबू कर लिया। उसे किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ शहर थाना जगाधरी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें