फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तनिशा, मुस्कान, हिमांशी, नेहा और अंशिका की टीम विजेता

Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से विकसित भारत मजबूत युवा सेतु विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तनिशा, मुस्कान, हिमांशी, नेहा व अंशिका की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया।
14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह, एडम आफिसर कर्नल जितेंद्र दहिया व सूबेदार मेजर जसवंत सिंह के दिशा निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रीति, काजल, खुशी, कंचन व रूचि की टीम ने दूसरा तथा रोहिणी, अंशिका, तनिशा, कशिश व अंजली की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान चार राउंड हुए। इस दौरान विकसित भारत में युवाओं के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। मेजर गीता शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ है। युवा जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में योगदान दें। साथ ही युवा स्वावलंबी बनें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करें ताकि देश को मजबूती प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें