फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को निपुण बनाने के लिए दक्ष होंगे अध्यापक

Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को निपुण बनाने व उनका अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग एफएलएन के तहत कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत बच्चों को निपुण बनाने से पहले गुरुजनों को दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा रहा है।
शिविर से शिक्षकों को बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता व कौशल विकास करने के लिए दक्ष बनाया जाएगा। जिले में यह कार्यक्रम नौ जून से शुरू किया जा रहा है। शिविर में पांच दिन शिक्षकों को नई लागू शिक्षक सहायक सामग्री, पुस्तकें व पाठ्यक्रम के बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में यह प्रशिक्षण शिविर तीन चरणों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले के चार खंडों में शिक्षकों के कुल नौ बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षकों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण जिले के बीआरसी व एबीआरसी मेंटर देंगे। बता दें कि जिले में कुल 592 स्कूल में करीब 1250 शिक्षक हैं और 80 मेंटर हैं। प्रशिक्षण में दूसरे जिलों में पढ़ा रहे 178 शिक्षक यमुनानगर में पर ट्रेनिंग लेंगे।
जिले के स्कूलों में पढ़ा रहे 140 शिक्षक अपने गृह जिले में ट्रेनिंग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह प्रशिक्षण शिविर डिजिटलाइज किया गया है। जिसमें जिले व राज्यस्तर के अधिकारी जुड़ेंगे। वहीं, कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए प्रशिक्षण शिविर स्थल के कमरों में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
जगाधरी खंड में प्रथम चरण में तीन बैच चलाए जाएंगे। यह बैच मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा। इसके साथ छछरौली में भी तीन बैच चलाए जाएंगे। यह शिविर छछरौली के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में लगेगा। व्यासपुर में दो बैच पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेड़थल में लगाए जाएंगे।
सरस्वतीनगर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा। जबकि रादौर व साढौरा खंड में अगले सप्ताह से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। चूंकि इन दोनों खंडों के बीआरसी अभी कुरुक्षेत्र में ट्रेनिंग पर है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों का टेस्ट भी होगा। इसका परिणाम निपुण डैशबोर्ड पर तुरंत जारी किया जाएगा। इसका शिक्षकों को ई-प्रमाण पत्र भी बोर्ड से जारी किया जाएगा।

ये है प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण बनाने के लिएकई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस बार पुस्तकों में बदलाव भी किया गया है। इस बार बच्चों को पढ़ाने के लिए इनोवेटिट किताबों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पुस्तकों में नवाचार, कौशल विकास व रचनात्मकता पर जोर दिया गया है। पुस्तकों में एसोसिएट करना, सवाल करना, ऑब्जर्व करना, नेटवर्क करना और प्रयोग करना पर बल दिया गया है। शिक्षकों को यह बच्चों के साथ प्रयोग करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा इसके लिए दैनिक, साप्ताहिक व मासिक योजना बनाना, बच्चों की रेमिडेशन व ट्रेनिंग के बारे सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों का अधिगम स्तर बढ़ाने व उनके नवाचार व कौशल का विकास करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें उन्हें नई शिक्षक सामग्री व इनोवेटिट पुस्तकों से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। -संजीव सैनी, जिला समन्वयक एफएलएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें