फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पदोन्नति में आरक्षण के लिए आंदोलन करेंगे अध्यापक

Fri, 11 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने पहुंचे ​शिक्षक। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



व्यासपुर। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर विश्राम गृह में खंड प्रधान प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई। बैठक में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार के रूख और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रधान सतपाल ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण अनुसूचित जाति कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, जो 85वें संविधान संशोधन से मिला है। संघ अपने संवैधानिक अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखेगा। सरकार का रवैया एससी कर्मचारियों के प्रति भेदभावपूर्ण है। वर्तमान में पदोन्नति के अवसर न मिलने से कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित न रहना पड़े। राज्य कार्यकारिणी ने उपमंडल एवं जिला मुख्यालय स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत इस महीने दो उपमंडलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद अगले महीने जिलास्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। संगठन अपने संवैधानिक अधिकार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा। इस दौरान काका राम, गुलाब सिंह, प्रवेश कुमार, संदीप कुमार, गुलशन, बलविंद्र कुमार , संदीप कुमार सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें